अलीगढ़-मथुरा रोड पर सवारियों से भरा टेंपो पलटा, दो की मौत, दो गंभीर
करवन नदी के पास तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट —
अलीगढ़/जनमत न्यूज। अलीगढ़-मथुरा रोड स्थित करवन नदी के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना Iglas कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह टेंपो चालक सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान करवन नदी के पास तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है तथा मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.