संभल में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर हरियाणा पुलिस की छापेमारी, धरने पर बैठे व्यापारी

उप्र के संभल जनपद में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर हरियाणा पुलिस द्वारा छापेमारी किए जाने की खबर है। मामला जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के शहर का है।

संभल में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर हरियाणा पुलिस की छापेमारी, धरने पर बैठे व्यापारी
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर हरियाणा पुलिस द्वारा छापेमारी किए जाने की खबर है। मामला जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के शहर का है।

दूसरी ओर इस छापेमारी के विरोध में व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं. सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। व्यापारी हाय हाय के नारे लगा रहे हैं और मौके पर राज्यमंत्री गुलाब देवी को बुलाने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने चोर की निशानदेही सर्राफे की दुकान पर छापा मारा था।