औरैया में हुई पुलिस मुठभेड़, गौकशी की घटना में वांछित आरोपी को लगी पैर में गोली

उप्र के औरैया जनपद में पुलिस मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे के पास हुई है।

औरैया में हुई पुलिस मुठभेड़, गौकशी की घटना में वांछित आरोपी को लगी पैर में गोली
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में पुलिस मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया।

पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त बाइक स्लिप हुई थी। मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में गोली लगी।

वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में मनोज वांछित था।