फतेहपुर: मेले के दौरान खूनी संघर्ष, लोगों ने किया बीच-बचाव; पुलिस रही नदारद

उप्र के फतेहपुर में मेले के दौरान खूनी संघर्ष होने की खबर सामने आ रही है। मेला परिसर में दो युवकों की बीच जमकर मारपीट हुई।

फतेहपुर: मेले के दौरान खूनी संघर्ष, लोगों ने किया बीच-बचाव; पुलिस रही नदारद
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर में मेले के दौरान खूनी संघर्ष होने की खबर सामने आ रही है। मेला परिसर में दो युवकों की बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वारदात से मेला परिसर में हड़कंप मच गया। मामला असोथर थाना क्षेत्र के जागेश्वर धाम का है।

यह खूनी संघर्ष काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस नदारद रही। बवाल के दौरान आम लोग बीच-बचाव करते नजर आए। इस खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।