अयोध्या: हनुमान मंदिर पर राष्ट्र कल्याण सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन, विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना
उप्र की धर्म नगरी अयोध्या मे भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे “राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन संकल्प के साथ विशाल अभियान शहर से शुरुआत करके गांव गांव तक चलाया जा रहा है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की धर्म नगरी अयोध्या मे भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे “राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन संकल्प के साथ विशाल अभियान शहर से शुरुआत करके गांव गांव तक चलाया जा रहा है।
ये राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड पाठ 17 मार्च को हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ यह पावन अभियान अब शहर से निकलकर गांव-गांव तक भक्ति की लहर फैला रहा है।
मंगलवार को पुराबाजार क्षेत्र अंतर्गत दुबवा रहीमपुर गांव में भव्य सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं इस कार्यक्रम मे सम्मलित हुये भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया की कि इस पहल का उद्देश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधना और राष्ट्र की समृद्धि व विश्व शांति के लिए प्रार्थना करना है।
यह अभियान हर मंगलवार को अलग-अलग गांवों में आयोजित किया जा रहा है। जो भक्ति के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करेगा और अब ये अभियान ज़ब तक प्रभु की इच्छा होंगी तब तक अनवरत चलता रहेगा।
हम सभी सनातनी माताओ बुजुर्गों व भाई बहनो से अनुरोध करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस राष्ट्र सुंदर काण्ड पाठ मे सम्मलित होकर पुण्य के भागीदार बने। अगला कार्यक्रम आने वाले मंगलवार को अयोध्या के पुराबाजार स्थित नेता जी के स्कूल के पास हनुमान जी के मंदिर पर किया जायेगा।

Janmat News 
