प्रतापगढ़: सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों को किया हाउस अरेस्ट, सपाई बोले- भाजपा राज में तानाशाही
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के संविदा कर्मी सौरभ विश्वकर्मा की 4 दिन पहले पिटाई से हुई मौत के मामले में आज सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिवार से मिलने जाने वाला था लेकिन पुलिस प्रशासन ने सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के संविदा कर्मी सौरभ विश्वकर्मा की 4 दिन पहले पिटाई से हुई मौत के मामले में आज सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिवार से मिलने जाने वाला था लेकिन पुलिस प्रशासन ने सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया।
आपको बता दें कि सपा के अन्य नेताओं सहित सपा सांसद एसपी पटेल को लखनऊ स्थित उनके निजी आवास पर पुलिस द्वारा कल देर रात से हाउस अरेस्ट किया गया है।
वहीं सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ लोग प्रयागराज के रास्ते प्रतापगढ़ बॉर्डर पर पहुँचे ही थे कि रामफलइनारी टोल प्लाजा के पास पुलिसकर्मियों ने सपाइयों के डेलिगेशन को रोक लिया और सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों से मिलने की इजाजत नहीं दी।
इसके बाद सपाई काफी देर तक पुलिस से बहस करते नजर आए। सपा के रानीगंज विधानसभा से विधायक आरके वर्मा व सपा से कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज का कहना है कि भाजपा राज में तानाशाही चल रही है।







