कन्नौज: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, स्कॉलरशिप न आने से हैं नाराज

उप्र के कन्नौज जनपद के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, स्कॉलरशिप न आने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया।

कन्नौज: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, स्कॉलरशिप न आने से हैं नाराज
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, स्कॉलरशिप न आने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया।

कॉलेज के अंदर सभी छात्र धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कॉलरशिप न आने से सभी छात्र-छात्राएं नाराज हैं। मौके पर पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

कॉलेज प्रशासन भी छात्रों को समझाने में जुटा हैं। कई घंटे बाद भी छात्र अपनी मांग पर डटे हैं। मामला तिर्वा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का है।