प्रतापगढ़: चिलबिला में शादी वाले घर में चोरी, लाखों के जेवरात व कीमती सामान उड़ा ले गए चोर
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली के गोडे गाँव में बीती रात चोरों ने प्रहलाद सिंह के घर को निशाना बनाया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली के गोडे गाँव में बीती रात चोरों ने प्रहलाद सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात समेत कीमती सामान उठा ले गए।
सोमवार सुबह 8:00 बजे घर का ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। पीड़ित के अनुसार, 24 फरवरी को बेटी की शादी होनी है। घर की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान की चोरी से परिवार में मातम पसरा है।


