प्रतापगढ़: अनियंत्रित आयल टैंकर ने स्कूली बस में मारी ज़ोरदार टक्कर, पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अनियंत्रित आयल टैंकर ने स्कूली बस में पीछे से ज़ोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला लालगंज क्षेत्र के खजूरी का है।

प्रतापगढ़: अनियंत्रित आयल टैंकर ने स्कूली बस में मारी ज़ोरदार टक्कर, पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में अनियंत्रित आयल टैंकर ने स्कूली बस में पीछे से ज़ोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला लालगंज क्षेत्र के खजूरी का है।

इस हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी भेजा गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूली बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे।

आयल टैंकर की टक्कर से सरस्वती इंटर कॉलेज लालगंज की बस क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिरी। घटना के बाद आयल टैंकर सवार फरार हो गया। सूचना के बाद मौके लालगंज पुलिस पहुँची है।