प्रतापगढ़: सावन में अनोखी घटना, गाय ने एक साथ चार बछड़ों को दिया जन्म; उमड़ी लोगों की भीड़

उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला किशुनगंज रोड सोनवा गांव में रविवार की सुबह करीब 7 बजे सावन के पवित्र महीने के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई है।

प्रतापगढ़: सावन में अनोखी घटना, गाय ने एक साथ चार बछड़ों को दिया जन्म; उमड़ी लोगों की भीड़
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला किशुनगंज रोड सोनवा गांव में रविवार की सुबह करीब 7 बजे सावन के पवित्र महीने के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई है।

बाजार निवासी ननकऊ यादव के घर में उनकी गाय ने एक साथ चार बछड़ों को जन्म दिया। यह खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग इस अनोखी घटना को देखने के लिए पहुंचने लगे।

बताया जा रहा है कि गाय और चारों बछड़े स्वस्थ हैं।  एक साथ चार बछड़ों के जन्म की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में कौतूहल बढ़ गया। लोग इसे देखने के लिए अनिल यादव के घर पहुंच रहे हैं और परिवार को बधाई दे रहे हैं।

सावन के महीने में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। घर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी है। कई लोग इसे शुभ संयोग मानते हुए गाय और उसके नवजात बछड़ों को देखने के साथ परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वहीं, पशुपालक अनिल यादव और उनके परिवार में भी इस अनोखी खुशी को लेकर उत्साह का माहौल है। चारों बछड़ों के जन्म के बाद उनकी देखभाल में परिवार जुटा हुआ है।