फतेहपुर: दंगा व हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, घातक हथियार व नगदी बरामद
उप्र के फतेहपुर जनपद में घातक हथियारों के साथ दंगा व हत्या का प्रयास करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में घातक हथियारों के साथ दंगा व हत्या का प्रयास करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की राड,एक लाठी,कार व कैश बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अराजक तत्वों में हड़कंप मचा है। दोनों अभियुक्तों को फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

Janmat News 
