रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की झोली हुई मालामाल
अनिल अंबानी की कंपनियों—रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर—के शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। बीते कुछ सालों में इन कंपनियों के स्टॉक्स में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई है।...

Business News:अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस पावर के शेयरों में बंपर तेजी जारी है। एक महीने के अंदर इसमें 65% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। सोमवार को NSE पर यह शेयर 4% की उछाल के साथ ₹64.37 तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
मार्च 2020 में रिलायंस पावर का शेयर मात्र ₹1.15 पर था, और अब यह ₹64.37 तक पहुंच चुका है। यानी पांच साल से थोड़े अधिक समय में इसमें करीब 5400% की तेजी आई है। उस समय अगर किसी ने इसमें ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू लगभग ₹55.93 लाख होती।
इसी अवधि में शेयर ने कई बार निवेशकों को चौंकाया है—पांच साल में 2300%, चार साल में 410%, दो साल में 360%, और पिछले एक साल में 150% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹23.85 रहा है।
वहीं, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोमवार, 9 जून 2025 को यह शेयर ₹387 पर बंद हुआ, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। पिछले पांच साल में इस स्टॉक ने 1640% से अधिक की बढ़त दर्ज की है। इसका 52 वीक लो ₹169.51 रहा है।
इन आंकड़ों से साफ है कि अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों ने हाल के वर्षों में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देकर चौंका दिया है।