कौशांबी में SIR को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; CEC को फांसी देने की मांग

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में SIR और चुनाव प्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कौशांबी में SIR को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; CEC को फांसी देने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में SIR और चुनाव प्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिला मुख्यालय चौराहे पर SIR और चुनाव प्रणाली के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

सपाइयों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से मुस्तैद रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।