अयोध्या में सपाइयों ने CEC के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग
उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम गांधी पार्क से कचहरी के लिए रवाना हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने किया।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर में चंदा चोरी हो रही है, उसी तरह वोटों की चोरी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा से मिलकर वोटों की चोरी करवा रहे हैं। अवधेश प्रसाद ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए या फिर वह खुद इस्तीफा दें।



