मैनपुरी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की मनाई गई जयंती
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती मैनपुरी जिला कार्यालय पर भव्यता पूर्वक मनाया गया
मैनपुरी से गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट
मैनपुरी/जनमत न्यूज़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती मैनपुरी जिला कार्यालय पर भव्यता पूर्वक मनाया गया जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा के द्वारा संस्था के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा संस्था के पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।
मैनपुरी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संस्था के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती भव्यता पूर्वक मनाया गया जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णकांत मिश्रा, पुरुषोत्तम दुबे, अनिल शाक्य, सोनू तिवारी, मनीष मिश्रा, देवेंद्र कुमार के अलावा तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Janmat News 
