ललितपुर: संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, राज्यमंत्री और विधायक प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
उप्र के ललितपुर जनपद में अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन "भारत" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने संत नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ "मन्नू कोरी" और ललितपुर सदर विधायक प्रतिनिधि को एक ज्ञापन दिया।
ललितपुर से सूर्यकांत शर्मा की रिपोर्ट
ललितपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के ललितपुर जनपद में अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन "भारत" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने संत नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ "मन्नू कोरी" और ललितपुर सदर विधायक प्रतिनिधि को एक ज्ञापन दिया।
इसमें अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन "भारत" राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने राज्यमंत्री और विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा को जानकारी देकर बताया कि संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज हमारी नामदेव समाज के आराध्य हैं एवं संत समाज के पथ प्रवर्तक रहे हैं। इसीलिए हमारी समाज की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष रूप से मिलकर संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाया जाए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने बताया कि अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन "भारत" के द्वारा बुंदेलखंड के कई जिलों में जनप्रतिनिधियों को और शासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा एवं संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मजबूती के साथ मांग की जाएगी।
ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन "भारत" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव, जिला नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष विमलेन्द्र नामदेव "गुड्डू", राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बालकिशन नामदेव "बाबा", संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू नामदेव "डुलावन",
प्रदेश मंत्री लकी नामदेव, जिला महामंत्री पवन नामदेव "छिल्ला", जिला उपाध्यक्ष कमलेश नामदेव, जिला मीडिया प्रभारी रोहित नामदेव "बांसी", जिला कोषाध्यक्ष रोहित नामदेव "अंशू", जगदीश नामदेव "जरावली", जिला मंत्री रामकुमार नामदेव, छोटू नामदेव, मनीष नामदेव, सोम नामदेव आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।



