‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कौशाम्बी का मंझनपुर, कांग्रेस पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन

उप्र के कौशाम्बी जनपद का मंझनपुर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंज उठा। चुनावों में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कौशाम्बी का मंझनपुर, कांग्रेस पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद का मंझनपुर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंज उठा। चुनावों में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इया दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेसी हाथों में बैनर और जुबां पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे।

डायट मैदान पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर जलाकर आक्रोश जताया गया । कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ‘काला दिवस’ मना रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट के अधिकार से किसी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ने कहा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विरोध जारी रहेगा। कौशाम्बी में कांग्रेस के प्रदर्शन से मंझनपुर में सियासी माहौल गरमाया। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।