मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

उप्र के मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।

SSP ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए संबंधित थाना एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर एसएसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।