मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही किसान संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

किसान संगठनों का आरोप है कि महिला की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई। संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किसान संगठनों ने इंडियन हॉस्पिटल को सील करने की मांग भी उठाई। उनका दावा है कि इससे पहले भी मरीजों की मौत के मामलों के बाद यह हॉस्पिटल सील हो चुका है।

महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अब मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। महिला की मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।