बहराइच में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान समाप्त, पूर्व मंत्री के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के समापन पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बहराइच में एकत्रित हुए।
जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ‘एडवोकेट’ व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद शहीद स्मारक पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ कर मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
बहराइच में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के समापन पर पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्टी जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ‘एडवोकेट’ के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के जरिए मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इसके बाद कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे, जहां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया और मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



