औरैया में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

उप्र के औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र में सौथरा के पास पुर्वा जैन मोड़ के नजदीक अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है।

औरैया में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र में सौथरा के पास पुर्वा जैन मोड़ के नजदीक अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है एवं घटनास्थल की जांच जारी है।

शव मिलने की वजह और परिस्थितियों का पता लगाने में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।