मुजफ्फरनगर: नाबालिग से दुराचार मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की सराहना, मेडिकल कॉलेज पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रामलीला टिल्ला में नाबालिग बच्ची से दुराचार मामले को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने SSP को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मुजफ्फरनगर: नाबालिग से दुराचार मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की सराहना, मेडिकल कॉलेज पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रामलीला टिल्ला में नाबालिग बच्ची से दुराचार मामले को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने SSP को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर सराहनीय कार्य किया है। साथ ही मामले में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में सम्राट मेडिकल कॉलेज की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई गई। संगठन ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।