बरेली में वैलेंटाइन डे पर पुलिस सख्त, पार्क और रेस्टोरेंट में चलाया चेकिंग अभियान
उप्र के बरेली जनपद में वैलेंटाइन डे पर पुलिस का सख्त दस्तक सुनाई दिया है। इस दौरान बरेली पुलिस ने पार्क और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में वैलेंटाइन डे पर पुलिस का सख्त दस्तक सुनाई दिया है। इस दौरान बरेली पुलिस ने पार्क और रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र के गांधी उधान और कैंट थाना क्षेत्र के फुलबाग पार्क में पुलिस टीमों की तैनाती की गई है।
बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठनों की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। पार्क में आने जाने वाले कपल्स को परेशान करने वालों को कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी है। युवक-युवतियों के आईडी और आधार कार्ड चेक किए गए।
म्यूजिक फाउंटेन और भूल-भुलैया क्षेत्र में भी पुलिस ने जांच की। पिछले महीने मारपीट की घटना के बाद पुलिस पहले से अधिक अलर्ट हुई है।

Janmat News 
