औरैया: होली को लेकर शराब ठेकों पर छापेमारी, कुछ ठेकों को दी गई सख्त चेतावनी
औरैया जनपद के बेला कस्बे में होली को लेकर शराब ठेकों पर छापेमारी किए जाने की खबर है। इस दौरान ठेकों पर स्टॉक व सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की गई। संदिग्ध वाहनों को रोककर दस्तावेज की जांच व लोगों से पूछताछ की गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बेला कस्बे में होली को लेकर शराब ठेकों पर छापेमारी किए जाने की खबर है। इस दौरान ठेकों पर स्टॉक व सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की गई। संदिग्ध वाहनों को रोककर दस्तावेज की जांच व लोगों से पूछताछ की गई।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक भगवान बक्स व SHO गंगादास गौतम ने यह अभियान चलाया है। अधिक स्टॉक मिलने की आशंका पर कुछ ठेकों को सख्त चेतावनी दी गई है।
अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त दिख रहा है। बताया गया है कि होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Janmat News 
