संभल: सड़क बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर के साथ प्रदर्शन
उप्र के संभल जनपद के चन्दौसी में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। खुर्जा गेट से करेली जाने वाले मार्ग पर लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के चन्दौसी में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। खुर्जा गेट से करेली जाने वाले मार्ग पर लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और खुले नाले आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं।
हाल ही में एक स्कूली छात्रा गड्ढे में गिरकर घायल हो गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा।
यह तस्वीरें चन्दौसी नगर पालिका क्षेत्र के खुर्जा गेट से करेली जाने वाले मार्ग की हैं, जहां सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की बदहाली से नाराज लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बदहाल सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाल ही में एक स्कूली छात्रा सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर घायल हो गई, जिसकी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण और खुले नालों को ढकने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा।


