मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाला मामला, पुलिसकर्मी पर कार हड़पने व धमकी देने का आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही पर कार हड़पने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही पर कार हड़पने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित भानु प्रताप सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ब्लैक महिंद्रा थार (DL10CV2020) आरोपी सिपाही ने शादी का बहाना बनाकर ली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं की।
आरोप है कि जब पीड़ित ने गाड़ी वापस मांगी तो सिपाही ने खुद को पुलिस में होने का रौब दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा है और गाड़ी की हालत भी खराब हो रही है।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी वापस दिलाने और सुरक्षा की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Janmat News 
