कन्नौज: बोरे में बंद मिली लापता बच्ची, अपहरण के इरादे से कैद करने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के कन्नौज जनपद में देर शाम से लापता बच्ची बंद पड़े बोरे में मिली। बता दें कि जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुंडवा बुजुर्ग गांव निवासी सानू की बेटी अना कल शाम से लापता थी।

कन्नौज: बोरे में बंद मिली लापता बच्ची, अपहरण के इरादे से कैद करने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में देर शाम से लापता बच्ची बंद पड़े बोरे में मिली। बता दें कि जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुंडवा बुजुर्ग गांव निवासी सानू की बेटी अना कल शाम से लापता थी।

रात से तलाश कर रहे मां पिता के चेहरे बेटी को सकुशल पाकर खिल उठे। परिवार में शादी की तैयारियों में जुटी मां 3 साल की बच्ची को घर में अकेले छोड़कर बाजार गयी थी।

सुबह गांव के पास स्थित एक डिग्री कॉलेज के बाहर बच्ची बोरे में बंद मिली। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान हैं। अपहरण के इरादे से बच्ची को बोरे में कैद करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई ऐंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है।