हनुमान भक्तों की भव्य पैदल यात्रा, झांकियों और भजनों से गूंजा गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर मार्ग

इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय सदर विधायक योगेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

हनुमान भक्तों की भव्य पैदल यात्रा, झांकियों और भजनों से गूंजा गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर मार्ग
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

लखीमपुर से लोकेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट —

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज। जनपद में 2 अप्रैल 2026 को आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। लखीमपुर खीरी से लेकर गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर तक निकाली गई भव्य पैदल यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा लखीमपुर सीतापुर हाईवे से गुजरते हुए भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखाई दी।

यात्रा के दौरान बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए और “जय श्री राम” व “जय हनुमान” के जयघोष से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए, वहीं आकर्षक और भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रा में एक खास आकर्षण यह भी रहा कि कुछ श्रद्धालु बुलडोजर पर सवार होकर भी भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए।

इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय सदर विधायक योगेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉ ख्याति गर्ग स्वयं सड़कों पर उतरीं और भारी पुलिस बल को तैनात कर व्यवस्था का जायजा लिया। उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा निराला तिवारी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम की व्यवस्था और भव्यता को देखकर श्रद्धालुओं ने विधायक योगेश वर्मा के साथ ही पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता तथा आयोजन समिति की जमकर सराहना की।