ऑनलाइन ठगी पर रायबरेली पुलिस की बड़ी जीत, पीड़ित के खाते में वापस कराए 1.46 लाख रुपये

ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने की दिशा में रायबरेली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

ऑनलाइन ठगी पर रायबरेली पुलिस की बड़ी जीत, पीड़ित के खाते में वापस कराए 1.46 लाख रुपये
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने की दिशा में रायबरेली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 लाख 46 हजार रुपये की ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई है।

मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां विकास पाण्डेय के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी हुई थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना सक्रिय हुआ।

साइबर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संदिग्ध बैंक खातों को सीज कराया और लगातार तकनीकी निगरानी के बाद ठगी की पूरी रकम 1,46,000 रुपये पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराई। इस सराहनीय कार्रवाई को साइबर क्राइम थाना रायबरेली की टीम ने अंजाम दिया, जिसका नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह तोमर ने किया।