ड्यूटी से नदारद इंचार्ज प्रधानाध्यापक महिला अनुदेशक संग ओयो में रुके, पति ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ बवाल

इंचार्ज प्रधानाध्यापक और महिला अनुदेशक के बीच कथित संबंधों का मामला मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आ गया, जब दोनों ड्यूटी से गायब होकर लालगंज पहुंचे और ओयो होटल में रुकते हुए देखे गए।

ड्यूटी से नदारद इंचार्ज प्रधानाध्यापक महिला अनुदेशक संग ओयो में रुके, पति ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ बवाल
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट —

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। प्रतापगढ़ में एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक और महिला अनुदेशक के बीच कथित संबंधों का मामला मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आ गया, जब दोनों ड्यूटी से गायब होकर लालगंज पहुंचे और ओयो होटल में रुकते हुए देखे गए। इसके बाद दोनों एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहाँ किसी परिचित ने इसकी जानकारी महिला अनुदेशक के पति तक पहुँचा दी।

जानकारी मिलते ही महिला अनुदेशक का पति मौके पर आ धमका। बताया जा रहा है कि पति ने पहले सड़क पर पत्नी की पिटाई की, जिसके बाद प्रधानाध्यापक के साथ भी उसकी जमकर हाथापाई हो गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवकों—महिला अनुदेशक के पति और प्रधानाध्यापक—का चालान किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है।

विभागीय स्तर पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि घटना के वक्त दोनों शिक्षाकर्मी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए थे।