प्रतापगढ़: गायब हुए युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग के विरोध पर दोस्तों ने शराब पिलाकर मार डाला
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में गायब हुए युवक की हत्या कर गड्ढे में शव फेंके जाने की खबर सामने आ रही है। हत्या करने के बाद शव बोरे में भरकर एक्सप्रेसवे के बगल फेंक दिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में गायब हुए युवक की हत्या कर गड्ढे में शव फेंके जाने की खबर सामने आ रही है। हत्या करने के बाद शव बोरे में भरकर एक्सप्रेसवे के बगल फेंक दिया।
मामला जनपद के ग्रामगढ़ थाना इलाके के चेरगढ़ गांव का है जहां नीरज सिंह ने दोस्त साहिल के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के विरोध पर दोस्तों ने शराब पिलाकर खेत की बाड़ में बंधी रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और बोरे में मिट्टी भरकर शव को बांधकर गड्ढे में फेंक दिया।
मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर राज खुला। ASP पश्चिमी बृजनंदन राय ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर किया।



