UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में दीपावली शामिल, पीएम मोदी बोले- ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा

दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNESCO ने इसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है।

UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में दीपावली शामिल, पीएम मोदी बोले- ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO) ने इसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है।

दिल्ली स्थित लाल किले में UNESCO की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान यूनेस्को ने दीपावली को इंटेन्जिबिल कल्चरल हेरिटेज (ICH) की लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया है। यह भारत के लिए गर्व का पल है। यह पहली बार है जब देश में UNESCO की बैठक देखने को मिली है। इस बैठक में भारतीय सांस्कृति की पहचान दीपावली अब ICH का हिस्सा बन चुकी है।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है।

यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। UNESCO की अमूर्त विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही शाश्वत में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

दिल्ली में हुआ शंखनाद

UNESCO की यह बैठक 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगी। UNESCO ने जैसे ही ICH की सूची में संशोधन करते हुए दीपावली को शामिल किया, वैसे ही हर तरफ वंदे मातरम् और भारत माता की जय का शंखनाद हो गया।

भारत की 15 विरासतें शामिल

बता दें कि UNESCO ने अब तक भारत की 15 विरासतों को अमूर्त सांस्कृतिक सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में कुंभ मेले से लेकर बंगाल की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, रामलीला और वैदिक मंत्रों का उच्चारण जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा रामायण की पारंपरिक परफॉर्मेंस का नाम भी इस सूची में दर्ज किया जा चुका है।