नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे पत्रकारों से हुये मुखातिब
जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम आंधी तूफान ओलावृष्टि में छह लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे।

अयोध्या/जनमत। नवागत डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने पदभार संभालते ही कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेसवार्ता की।जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम आंधी तूफान ओलावृष्टि में छह लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे। आज ही सबको मुआवजा मिल जाएगा। डीएम ने कहा, अयोध्या राम पथ पर श्रद्धालुओं के लिए छाया व्यवस्था की जाएगी, और पेय जल की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या जी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या को विश्व पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किये जाने का शासन व प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है। जिसके क्रम में यहां विभिन्न परियोजनाओं व योजनाओं का संचालन हो रहा है। जनपद में आमजन/श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। और साथ साथ संचालित योजनाओं को भी गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्ण कराया जायेगा।