फर्रुखाबाद: मांगो को लेकर लखनऊ जा रहे NHM कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, नाराज़ कर्मचारियों ने जाम किया रोड

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के NHM कर्मचारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर सामने आ रही है। NHM कर्मचारी बस से लखनऊ जा रहे थे।

फर्रुखाबाद: मांगो को लेकर लखनऊ जा रहे NHM कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, नाराज़ कर्मचारियों ने जाम किया रोड
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के NHM कर्मचारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर सामने आ रही है। NHM कर्मचारी बस से लखनऊ जा रहे थे।

मामला फर्रुखाबाद के जहानगंज के छिबरामऊ मार्ग का है। रोके जाने से नाराज़ NHM कर्मचारियों ने रोड जाम किया और जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि डाक्टर, फार्मसिस्ट, एएनएम अपनी मांगो को लेकर लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बस को अपराधियों की तरह रोका।

आक्रोशित कर्मचारी  फर्रुखाबाद छिबरामऊ मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।