आज का राशिफल 18 जून 2025: जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, स्वास्थ्य, करियर और खर्चों का हाल

18 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए खर्च, समस्याओं और कुछ नई उपलब्धियों से भरा रहेगा। कुछ को संतुलन बनाए रखना होगा, तो कुछ के लिए यह दिन खास मुलाकातों, योजनाओं और पारिवारिक सुख का समय बन सकता है।...

आज का राशिफल 18 जून 2025: जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, स्वास्थ्य, करियर और खर्चों का हाल
Published By: Satish Kashyap

आज का राशिफल:18 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए खर्च, समस्याओं और कुछ नई उपलब्धियों से भरा रहेगा। कुछ को संतुलन बनाए रखना होगा, तो कुछ के लिए यह दिन खास मुलाकातों, योजनाओं और पारिवारिक सुख का समय बन सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, शुभ रंग और जरूरी सावधानियां।

मेष राशि:
आज खर्चों की अधिकता आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। कार्यों को धैर्यपूर्वक निपटाएं। गुस्से से बचें और संयम रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई अटका हुआ काम हल हो सकता है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल

वृष राशि:
जीवनसाथी के साथ यादगार समय बीतेगा। कोई खास मुलाकात आपके दिन को खास बना सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। विरोधियों की बातों में न आएं।
शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि:
भाग्य आज आपका साथ देगा। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। पिताजी की राय मायने रखेगी। कोई बड़ी योजना आज फाइनल हो सकती है। रुका काम पूरा होने के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा

कर्क राशि:
समस्याओं से भरा दिन हो सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ बात करके राहत मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। खानपान में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि:
खुशियों से भरा दिन रहेगा, लेकिन उधार से बचें। काम का दबाव रहेगा, लेकिन पहचान भी मिलेगी। पढ़ाई में छात्रों को सफलता मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभ रंग: बैंगनी

कन्या राशि:
नए संपर्क और अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक होंगी। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें। लेनदेन सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: हरा

तुला राशि:
दिन कुछ उलझनों भरा हो सकता है। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बचें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। राजनीतिक व्यक्तियों को सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि:
परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। बच्चों के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचें। दिल की बातों को समझदारी से संभालें।
शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि:
आपके कार्य सहजता से पूरे होंगे। पार्टनरशिप से फिलहाल बचें। वादों को निभाने की जरूरत है। अनावश्यक मामलों में मत उलझें।
शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि:
उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। कोर्ट के मामलों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक तालमेल बनाए रखें।
शुभ रंग: आसमानी

कुंभ राशि:
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा

मीन राशि:
नौकरी में नया मौका मिल सकता है। घूमने में खर्च होगा, लेकिन काम को नजरअंदाज न करें। सहयोगियों से सपोर्ट मिलेगा। कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी