आज का राशिफल – 10 जुलाई 2025,आज कन्या राशि के लिए गृहकलह के संकेत, जानें सभी राशियों का हाल
शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का राशिफल – 10 जुलाई 2025, ग्रहों की स्थिति: शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष – आज यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और पुराने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सुधार दिखेगा। माता काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृषभ – दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि व्यापार ठीक चलेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा। काली जी की उपासना लाभकारी रहेगी।
मिथुन – जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा और दिन कुल मिलाकर आनंददायक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क – स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। विरोधियों से टकराव संभव है, लेकिन आप उन पर हावी रहेंगे। बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह – विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। अध्ययन में रुचि बनी रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी बहस संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है।
कन्या – परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, सावधानी बरतें। वहीं घर, जमीन या वाहन की खरीददारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
तुला – व्यापार में मजबूती आएगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा और दिन लाभदायक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य व व्यापार की स्थिति भी अनुकूल बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – जरूरत की हर चीज उपलब्ध होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व व्यापार दोनों शानदार रहेंगे।
मकर – मन कुछ अशांत रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ – आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी पैसा मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यापार में उन्नति होगी।
मीन – सरकारी लाभ और कानूनी मामलों में सफलता संभव है। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।