Aaj Ka Rashifal – 2 अगस्त 2025: जानें मेष से मीन तक आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
ग्रहों की चाल के अनुसार आज कई राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ और सफलता के योग, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी। आइए जानें आपका राशिफल।

Aaj Ka Rashifal – 2 अगस्त 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार आज कई राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ और सफलता के योग, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी। आइए जानें आपका राशिफल।
ग्रहों की वर्तमान स्थिति
-
गुरु व शुक्र – मिथुन राशि में
-
सूर्य व बुध – कर्क राशि में
-
केतु – सिंह में
-
मंगल – कन्या में
-
चंद्रमा – तुला राशि में
-
राहु – कुंभ में
-
शनि – मीन राशि में गोचर कर रहे हैं
मेष राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा। करियर में सुधार, लव लाइफ में रोमांच, और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
वृषभ राशि
दुश्मनों पर जीत मिलेगी लेकिन सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है। कार्यों में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि
छात्रों, लेखकों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय। नई शुरुआत के लिए अनुकूल दिन।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क राशि
मां का साथ और घरेलू सुख मिलेगा, लेकिन परिवार में हल्का तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
हिम्मत से कामयाबी मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
धन लाभ के योग हैं। तरल निवेश में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन जुआ-सट्टे से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सेहत में सुधार और प्रेम में मजबूती मिलेगी। कामकाज में भी फायदा होगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
फिजूलखर्ची बढ़ेगी जिससे मन विचलित हो सकता है। प्रेम और व्यापार में औसत दिन रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा व शुभ समाचार की प्राप्ति संभव। पूरे दिन उत्साह बना रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
पिता का सहयोग और व्यापार में सफलता के संकेत। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन बेहतर होगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी और परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत और प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।