औरैया में 3 मुस्लिम समेत 336 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, लोगों ने की सराहना
उप्र के औरैया जनपद में आज जिला मुख्यालय ककोर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में आज जिला मुख्यालय ककोर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन की देख-रेख में 3 मुस्लिम जोड़ो के साथ 336 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर औरैया जनपद की प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया समेत कई भाजपा नेता और जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा अबकी बार सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़ो को 1 लाख रुपए दिए जा रहे है जिसमें 40 हजार रुपए वधु के एकाउंट में एवं बाकी 60 हजार रुपए का सामान है जिसमें पायल, कपड़े, बक्से, बेड आदि सभी सम्मिलित है ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए सभी जोड़ो का फेस और फिंगर लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति और रजिस्ट्रेशन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल जोड़ो ने मुख्यमंत्री के इस सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की तारीफ की ।

Janmat News 
