मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंदा; मौके पर ही मौत

उप्र के मथुरा जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंदा; मौके पर ही मौत
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान प्रशांत कुंतल (20 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र, निवासी श्रीजी बिहार, थाना औरंगाबाद तथा आयरा (6 वर्ष), पुत्री इमरान, निवासी औरंगाबाद, मथुरा के रूप में हुई है। दोनों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में गीता देवी, पत्नी भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।