बुलंदशहर: ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता बदहाल, बच्चों ने DM से लगाई गुहार

उप्र के बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता बदहाल हो गया है जिसको लेकर स्कूली बच्चों ने DM से गुहार लगाई है।

बुलंदशहर: ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता बदहाल, बच्चों ने DM से लगाई गुहार
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों से स्कूल का रास्ता बदहाल हो गया है जिसको लेकर स्कूली बच्चों ने DM से गुहार लगाई है। नगला खेड़ा के स्कूली बच्चों ने ओवरलोड ट्रकों से खराब हुए रास्ते और रोजाना होने वाली परेशानी को लेकर DM से गुहार लगाई है।

बच्चों के परिजनों का कहना है कि करीब 70 टन वजन लेकर चलने वाले ओवरलोड ट्रक रास्ते को पूरी तरह से खराब कर रहे हैं। विरोध करने वाले लोगो पर ठेकेदार द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

बच्चों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है। अगर पहासू और सोमन जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड ट्रैकों को नहीं रोका गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बरसात होने की वजह से ओवरलोड वाहनों से रास्ता बाधित होता है। ख़राब मार्ग की यह तस्वीर पहासू थाना क्षेत्र के सोमना पहासू मार्ग की है।