कन्नौज: पुलिस से खौफजदा युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, उतारने में छूटे पसीने; जाने पूरा मामला
उप्र के कन्नौज जनपद में पुलिस को देख खौफजदा युवक के भागकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। युवक को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में पुलिस को देख खौफजदा युवक के भागकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। युवक को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए।
ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर युवक को नीचे उतार कर पुलिस पूछताछ में जुटी। युवक पर गांव की एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोपी युवक की मां ने बेटे को झूठा फंसाने की बात कही है।
युवक का टॉवर पर चढ़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मखदूमापुर का बताया जा रहा है।


