कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार, कंबल की रस्सी बनाकर फांद गए दीवार
उप्र के कन्नौज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। दोनों कैदी कंबल की रस्सी बनाकर दीवार फांदकर फरार हो गए।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। दोनों कैदी कंबल की रस्सी बनाकर दीवार फांदकर फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार कैदी महिला बैरक के पीछे की दीवार फांदकर फरार हुये । कैदियों के भागने की जानकरी मिलते ही हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। डीएम, एसपी भी जेल पहुंचे हैं।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा ड्यूटी मे तैनात बंदीरक्षक की लापरवाही से कैदी फरार होने की घटना सामने आ रही है। इस संबंध में जेल प्रशासन की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जायगी। भागे हुये कैदी तालग्राम व ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक कैदी जून से जेल में था व एक कैदी दिसंबर में जेल में आया था।

Janmat News 
