राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, कहा- 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा कार्य
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर के चैयरमेन नृपेंद्र मिश्र रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर के चैयरमेन नृपेंद्र मिश्र रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने कहा मंदिर परिसर में राम मंदिर आंदोलन के बलिदानियों की स्मृति में “शहीद स्तंभ” का निर्माण चल रहा है, जिसके 15 जून तक तैयार हो जाने की संभावना है।
वही नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, 30 जून तक Larsen & Toubro और Tata Consultancy Services अपना काम पूरा कर यहां से लौट जाएंगी, लेकिन रखरखाव के लिए एलएनटी की एक टीम स्थायी रूप से परिसर में मौजूद रहेगी।
परिसर के सभी उप मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चार किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है, जिसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय और अत्याधुनिक म्यूजियम निर्माणाधीन है। म्यूजियम में कुल 20 गैलरियां होंगी, जिनमें एक विशेष गैलरी 7D तकनीक पर आधारित होगी-यहां श्रद्धालु मंदिर भ्रमण का जीवंत अनुभव ले सकेंगे। साथ ही मंदिर को और भव्य बनाने के लिए फसाड लाइटिंग का काम भी जल्द शुरू होगा।

Janmat News 
