अलीगढ में टोपी उतारने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो नाबालिग छात्रों पर चाकू-कैंची से हमला

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र स्थित मरघट रोड इलाके में टोपी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

अलीगढ में टोपी उतारने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो नाबालिग छात्रों पर चाकू-कैंची से हमला
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र स्थित मरघट रोड इलाके में टोपी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब एक दर्जन दबंग युवकों ने कोचिंग से घर लौट रहे दो नाबालिग छात्रों पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले एक 10 वर्षीय छात्र रफीक की टोपी उतार दी। जब छात्र ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू व कैंची से हमला कर दोनों छात्रों को घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वही इस दिलदहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना रोरावर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में क्षेत्राधिकार नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि थाना रोरावर क्षेत्र के शाह जमाल इलाके में झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गई।

जांच में सामने आया कि एक लड़के की टोपी दूसरे लड़के द्वारा खींचने के बाद आपस में वाद विवाद और मारपीट हो गई है। इस झगडे में दो लोगों कों चोंटे आई।

जिसके चलते रात्रि में ही थाना पुलिस द्वारा उनका जिला मलखान सिंह अस्पताल मेडिकल परीक्षण कराया गया,तहरीर प्राप्त होने पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।