हाथरस में रामोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, भगवान श्रीराम के जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का किया गया वर्णन
उप्र के हाथरस जनपद के उपखंड खाती खाना, खंडेलवाल धर्मशाला में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के उपखंड खाती खाना, खंडेलवाल धर्मशाला में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हाथरस, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संतोष खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक के रूप में कामना शर्मा जिला संयोजिका मातृशक्ति हाथरस उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में गोपाल कृष्ण शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
कनक खंडेलवाल जिला सह सयोजिका मातृ शक्ति, महक रावत जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल, कामना,वाणी,कामनी उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे हाथरस जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Janmat News 
