26 मई को प्रदेश सरकार के खिलाफ होगा धरना प्रदर्शन, अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे नेतृत्व
उप्र सरकार के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर 26 मई को समाजवादी पार्टी का धरना-प्रदर्शन होगा। अयोध्या में जिले धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर 26 मई को समाजवादी पार्टी का धरना-प्रदर्शन होगा। अयोध्या में जिले धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे।
यह जानकारी सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 26 मई को सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा। महंगाई के मुद्दे को लेकर सपा, सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाएगी।
प्रेस वार्ता में सपा ने अयोध्या में बिना मुआवजा लोगों के घर उजाड़ने का आरोप प्रशासन पर लगाया। कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहण करने का विरोध किया जाएगा।
84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को भी सपा ने बड़ा मुद्दा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने वाले बयान पर अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश यादव द्वारा स्वर्णकार समाज को कानून बनाकर व्यवस्था देने का आश्वासन बताया गया। सपा सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर टिप्पणी के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि “ब्राह्मण देवतुल्य हैं।” अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव सभी समाज और वर्गों का सम्मान करते हैं।


