हरदोई में बोले डॉ. दिनेश शर्मा- सोना कम खरीदना व ईंधन बचाना देश की प्रगति के लिए बहुत जरूरी
राज्यसभा सांसद और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने हरदोई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह हास और उपहास का समय नहीं है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। राज्यसभा सांसद और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने हरदोई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह हास और उपहास का समय नहीं है।
गाड़ी का ईंधन बचाना और सोना कम खरीदना, यह देश की प्रगति और देश को चलाने वाली जो सप्लाई चेन है, उसको बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। वह हरदोई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्धघाटन सत्र प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए पहुंचे थे।
दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश प्रदेश में संगठन पर्व चल रहे हैं। संगठन फॉर्म में पहले सदस्यता अभियान होता है। उसके बाद जो नए पुराने सदस्य बनते हैं उनको एक साथ बैठाकर प्रशिक्षण अभियान वर्ग लगाया जाता है।
इसका मूल उद्देश्य यह होता है कि कार्यकर्ता सांगठनिक कर्म में अपने को पारंगत समझे। जो राजनीतिक दल हैं जो भारतीय जनता पार्टी वह संगठन आधारित है और जो संगठन है वह कार्यकर्ता आधारित है और जो कार्यकर्ता है वह विचार आधारित है और विचार किस चीज का है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्मक मानववाद का।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरे भारतवर्ष में लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सिद्धांतों के साथ जोड़ता है। प्रशिक्षण के जो कार्य हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को एक दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं से बिल्कुल अलग बनाते हैं और 2027 का जो चुनाव है भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीतकर बंगाल की विजय की पुनरावृति करने वाली है।
सोना कम खरीद और पेट्रालियम पदार्थों के बचाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह हास और परिहास का समय नहीं है। गाड़ी ईंधन बचाना और सोना कम खरीदना यह देश की प्रगति और देश की जो चलाने वाली सप्लाई चैन है उसको बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।
सोना कम खरीदे या जरूरत पर खरीदे शादी ब्याह में खरीदना पड़ता है तो कम से कम खरीदें। इसका मूल कारण क्या है दो या तीन टन सोना भारतवर्ष में उत्पादित होता है 700 से 800 टन सोना भारत से बाहर से लाना पड़ता है और जो यह सोना विदेशी मुद्रा में आता है और अगर विदेशी मुद्रा हमारे पास की चली गई तो डॉलर की अपेक्षा मूल्य गिर जाएगा।
आज हम 10 रुपये में खरीद रहे हैं वह 90 रुपये में खरीदना पड़ेगा इसलिए हमारे मुद्रा का अवमूल्यन ना हो विदेशी मुद्रा कम ना हो सप्लाई चैन विपरीत परिस्थिति में बनी रहे और भारत अपने इसीलिए मोदी पांच देशों की यात्रा पर गए हैं और अभी यूएई ने यहां भंडारण का व्यवस्था की है जितना तेल चाहे भारत में संग्रहण करने की व्यवस्था है। एग्रीमेंट भी कर रहे हैं।
पंजाब के सीएम के बयान पर कहा कि पहले वह अपने प्रदेश की जो दुर्व्यवस्था की है उसका हिसाब प्रस्तुत कर दें कि उनके आने के बाद पंजाब कितना नीचे गया है उसका ब्यौरा उनको दे देना चाहिए।
अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि भाजपा के धर्म है राष्ट्र धर्म और जो दूसरे पूछ रहे हैं वह अपने धर्म और अपने उद्देश्य के बारे में लोगों को बता देना चाहिए। भाजपा का उद्देश्य है राष्ट्र धर्म बाकी लोगों का धर्म क्या है वह भी बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश विपरीत परिस्थितियों में भी आज भारत में कुछ लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की थी लेकिन आज भी पेट्रोल मिल रहा है डीजल मिल रहा है यहां के तीन गुना दाम पर पड़ोसी देशों में बिक रहा है लेकिन भारत में कहीं कमी नहीं होने दी। हिंदुस्तान के लोग उनके साथ हैं, सरकार के साथ है।
अफवाहों को फैलाने का जो षड्यंत्र करते हैं वह नेस्तनाबूद हो जाता हैं और उसका पर्दाफाश हो जाता है। इसलिए कहूंगा प्रदेश सरकार जो प्रदेश और केंद्र सरकार का समन्वय बना हुआ है दुनिया के अन्य देशों में सर्वोच्च स्थान पर ले जाएगा।

Janmat News 
