एक्ट्रेस सारा अली खान के ख़िलाफ़ बरेली से फतवा जारी, मुफ्ती बोले- गई केदारनाथ मंदिर, अब करें तोबा
उप्र के बरेली जनपद में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर फतवा जारी किया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। मौलाना ने कहा है कि कोई भी मुसलमान मर्द या औरत मंदिर में पूजा-पाठ करने या दर्शन करने जाता है तो ये शरीयत की रोशनी में नाजायज और हराम है।
सारा अली खान केदारनाथ मंदिर गई। उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ की। ये तमाम धार्मिक काम शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। वो शरीयत की नजर में मुजरिम और गुनेहगार है, उनको तोबा करनी चाहिए।



