बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान ने उतरौला में जेहरा हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र का किया शुभारंभ
उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत उतरौला के लालगंज में स्थित जेहरा हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र का मुख्य अतिथि उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत उतरौला के लालगंज में स्थित जेहरा हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र का मुख्य अतिथि उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हसीब खान ने कहां की उतरौला में कोई ढंग का सरकारी अस्पताल न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अस्पताल के खुल जाने से आसपास के लोगों खास करके यहां के गरीबों को काफी सहूलियत मिलेगी और मैं अस्पताल के संचालकों से कहना चाहूंगा कि यहां पर गरीबों का पूरा ख्याल रखा जाए जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के संचालिका डॉक्टर जेहरा में बताया कि अस्पताल में ज्यादातर नॉर्मल डिलीवरी पर फोकस किया जाएगा। जैसा कि विदेशो में होता है कि वहां पर ज्यादातर नॉर्मल डिलीवरी कराने का पूरा प्रयास किया जाता है और हमारे अस्पताल में अच्छे से अच्छे डॉक्टरो का पैनल बैठाया जाएगा। जिससे आसपास व दूर दराज के मरीजो को काफी सुविधा मिलेगी।



