आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025: मिथुन समेत इन 4 राशियों पर बरसेगा भाग्य, धन लाभ के योग मजबूत

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025: जानिए किन राशियों पर बरसेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता। मिथुन, सिंह, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025: मिथुन समेत इन 4 राशियों पर बरसेगा भाग्य, धन लाभ के योग मजबूत
Published By- A.K. Mishra

न्यूज़ डेस्क/जनमत न्यूज़:- 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। आज ग्रहों की चाल में हुए बदलाव से कुछ राशि जातकों को धनलाभ, पदोन्नति और शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

ग्रहों की स्थिति : चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह में हैं। सूर्य कन्या, मंगल और बुध तुला में, राहु कुंभ, और शनि मीन राशि में स्थित हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। जीवन में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

मन में बेचैनी और अज्ञात भय रह सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini) 

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और नई आय के स्रोत बनेंगे। प्रेम-संतान और व्यापार में भी सफलता के योग हैं।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा और करियर में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

भाग्य का प्रबल साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार और प्रेम जीवन दोनों अनुकूल रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम व व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि (Libra)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा।
उपाय: मां काली की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शत्रु पर विजय मिलेगी। ज्ञान-वृद्धि और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। लेखन-पठन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन थोड़ा मध्यम रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू तनाव हो सकता है, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपका पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

धन आगमन और परिवार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान सब अनुकूल रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।